Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-18

Jharkhand News: गोड्डा गांधीग्राम में जज की पत्नी पर फायरिंग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया

Jharkhand News: गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के गांधीग्राम में जज की पत्नी वंदना कुमारी पर रविवार को फायरिंग की घटना हुई. पुलिस ने इस मामले में वंदना कुमारी के दोनों देवरों को हिरासत में लिया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं. दोनों से फिलहाल गुप्त स्थान पर पूछताछ जारी है. पुलिस का मानना है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद वारदात के पीछे के असली कारण और साजिश सामने आएगी.

पुलिस की सघन छापेमारी और जांच
पथरगामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम ने रात भर विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की. जांच में तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट का इस्तेमाल किया जा रहा है. पुलिस घटना स्थल और आरोपियों से जुड़े अन्य सबूतों की भी जांच कर रही है.

CDR और मोबाइल लोकेशन से तलाश में तेजी
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच शुरू कर दी है. घटना के समय पीड़िता और आरोपियों के मोबाइल लोकेशन की पड़ताल की जा रही है. घटनास्थल से बरामद खोखे और अन्य साक्ष्यों को सुरक्षित रखा गया है ताकि जांच में उपयोग किया जा सके.

वारदात और पीड़िता की स्थिति
जानकारी के अनुसार वंदना कुमारी जब गांधीग्राम के पास से गुजर रही थीं, तभी अपराधियों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की. तीन गोलियां महिला को लगी. गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल वंदना कुमारी को पथरगामा अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

पड़ोसी और परिजन का आरोप
वंदना कुमारी के भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन का तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है और इसी विवाद के चलते यह वारदात हुई. उन्होंने कहा कि इस घटना में वंदना कुमारी के पति और उनके भाई की संलिप्तता है और जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !