Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-18

Jamshedpur News: जमशेदपुर में विंटर फेस्ट की धूम, Jam@Street में उमड़ा जनसैलाब, सड़कों पर दिखा उत्सव का रंग

Jamshedpur: सर्दियों के मौसम में जमशेदपुर में आयोजित होने वाले विंटर फेस्ट के तहत रविवार का दिन खास रहा। इस दौरान एक बार फिर शहर की सड़कों पर युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों की रौनक देखने को मिली। मौका था बहुप्रतीक्षित जैम एट स्ट्रीट (Jam@Street) कार्यक्रम का, जहां लोगों ने खुलकर मौज-मस्ती की और सड़कों पर उत्सव का माहौल बना रहा।

टाटा स्टील के सौजन्य से आयोजित होता है यह जैम एट स्ट्रीट

टाटा स्टील के सौजन्य से आयोजित यह कार्यक्रम विगत कई वर्षों से शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। खासकर युवाओं को ध्यान में रखकर शुरू किए गए इस आयोजन में हर आयु वर्ग के लोगों के लिए मनोरंजन और रचनात्मक गतिविधियों के संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं। जहां लोग संगीत, नृत्य, खेल और अन्य कलात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं और तनावमुक्त वातावरण का आनंद लेते हैं।

लोगों ने जैम एट स्ट्रीट का लिया भरपूर आनंद

आज रविवार को जैम एट स्ट्रीट में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। परिवारों के साथ पहुंचे शहरवासियों ने सड़क पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और सर्दियों की सुहानी धूप के बीच उत्सव का भरपूर आनंद उठाया।

आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली और सामुदायिक सहभागिता के लिए भी प्रेरित करता है। शहरवासी आने वाले कुछ हफ्तों तक हर रविवार को इस आयोजन का आनंद ले सकेंगे, जिससे जमशेदपुर में विंटर फेस्ट का उत्साह और भी बढ़ेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !