Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-16

Jamshedpur News: गालूडीह हत्याकांड, पीड़ित परिवार से मिले कुणाल षाड़ंगी, बोले- दोषियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेगी पुलिस

Jamshedpur: विगत कुछ दिनों पूर्व गालूडीह थाना क्षेत्र के पुत्रू गांव निवासी तारापदो महतो की हुई निर्मम हत्या ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। इस जघन्य अपराध को लेकर आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया।

कानूनी कार्रवाई करने में सहयोग मिल सके

इस दौरान उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि इस जघन्य हत्या में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही परिजनों को विश्वास दिलाते हुए उनसे आग्रह किया कि वे जल्द से जल्द अंतिम संस्कार संपन्न कराएं, ताकि प्रशासन को आगे की कानूनी कार्रवाई करने में सहयोग मिल सके।

कठोर कार्रवाई करने की मांग

 षाड़ंगी ने मृतक तारापदो महतो के बड़े भाई षष्ठी महतो को पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर वार्ता कर मामले की त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया। साथ ही षाडंगी ने राज्य के पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा से भी बात कर इस गंभीर घटना पर संज्ञान लेने एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की।

हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए षाड़ंगी ने कहा, झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार है। यहाँ अपराधियों को न तो संरक्षण मिलेगा और न ही कोई कानून के हाथ से बच पाएगा। झामुमो पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !