Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-15

Jamshedpur : कैरव गांधी अपहरण मामले में विक्रम शर्मा का कड़ा संदेश, अपराधियों को स्पष्ट चेतावनी

Jamshedpur : शहर में बढ़ते अपराध को लेकर सामाजिक हलकों में गहरी चिंता है। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया से युवा व्यवसायी पुत्र कैरव गांधी के अपहरण की घटना ने पूरे जमशेदपुर को झकझोर कर रख दिया है। इस गंभीर मामले पर समाजसेवी और चर्चित नेता विक्रम शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से तीखी प्रतिक्रिया दी है और युवाओं से एकजुट होकर अपराध के खिलाफ खड़े होने की अपील की है।


समाजसेवी विक्रम शर्मा ने अपने बयान में कहा कि “क्या जमशेदपुर शहर इतना मज़बूर और कमज़ोर हो गया है कि बाहर से अपराधी आकर यहां अपहरण का धंधा शुरू कर दें? उठो नौजवानों, जागो मेरे शहर के युवाओं। छोटा से छोटा कोई भी सूत्र हो तो प्रशासन के साथ साझा करो। अपराधियों को भी चेतावनी है, शहर को मत छेड़ो या फिर हादसे के लिए तैयार रहो” उनका यह बयान न केवल जनभावनाओं को आवाज़ देता है, बल्कि यह साफ संकेत भी है कि शहर की जनता अब चुप बैठने वाली नहीं है।


अपहरण की पूरी घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित सीएच एरिया में रहने वाले, जमशेदपुर और सरायकेला के बड़े व्यवसायी देवांग गांधी के 24 वर्षीय पुत्र कैरव गांधी का स्कॉर्पियो वाहन में जबरन अपहरण किया गया। इसके बाद इंडोनेशिया के एक नंबर से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगे जाने की सूचना सामने आई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बिष्टुपुर थाना पुलिस के साथ साथ सरायकेला पुलिस भी संयुक्त रूप से जांच में जुटी है। पुलिस की सात विशेष टीमें बिहार, बंगाल और उड़ीसा में लगातार छापेमारी कर रही हैं।

विक्रम शर्मा का समर्थन, शहर के साथ खड़ा समाज

समाजसेवी विक्रम शर्मा, जिन्हें एक प्रभावशाली और सख्त छवि वाले नेता के रूप में भी जाना जाता है, का यह बयान सीधे तौर पर कानून व्यवस्था को मजबूत करने की मांग करता है। उन्होंने अपराधियों को भी चेताते हुए कहा कि शहर की शांति से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह एक स्पष्ट संदेश है कि जमशेदपुर की सामाजिक ताकत और युवा शक्ति किसी भी कीमत पर अपराध को जड़ जमाने नहीं देगी।

अपराधियों के लिए अप्रत्यक्ष चेतावनी

जमशेदपुर सिर्फ एक औद्योगिक शहर नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और एकजुटता का प्रतीक है। यहां की जनता, समाजसेवी और प्रशासन एक साथ खड़े हैं। जमशेदपुर अब चुप रहने वाला शहर नहीं है। यहां अपराध करने वालों को यह साफ समझ लेना चाहिए कि हर गलत कदम का अंजाम तय है। पुलिस, प्रशासन और समाज एकजुट होकर काम कर रहे हैं। समय रहते सही फैसला लेना ही आपके लिए बेहतर होगा, क्योंकि देर होने पर न तो रास्ता बचेगा और न ही विकल्प। कानून अपना काम करेगा और उसका परिणाम निश्चित रूप से अपराधियों के खिलाफ जाएगा।

फिलहाल पूरे शहर की दुआएं कैरव गांधी की सुरक्षित वापसी के साथ हैं और उम्मीद की जा रही है कि पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा कर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !