Jamshedpur: टाटा स्टील ने अपने सभी प्लांट्स को एकजुट कर वन टाटा स्टील की पहल को और गति देने के लिए एक नई एक्जीक्यूटिव कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी का उद्देश्य विभिन्न प्लांट्स में वर्क कल्चर, ज्ञान और बेस्ट प्रैक्टिसेस का आदान-प्रदान सुनिश्चित करना है।
कमेटी के चेयरपर्सन एमडी और सीईओ टीवी नरेंद्रन होंगे
कंपनी के एमडी और सीईओ टीवी नरेंद्रन इस कमेटी के चेयरपर्सन होंगे, जबकि इसके संयोजक के रूप में टाटा स्टील के पीइओ (प्रिंसिपल एक्जीक्यूटिव ऑफिसर) देबाशीष चौधरी को नियुक्त किया गया है। कमेटी में अन्य सदस्यों के रूप में कंपनी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीएफओ कौशिक चटर्जी, टाटा स्टील नीदरलैंड के बोर्ड के चेयरमैन हैंस वेन डेन बर्ग, टाटा स्टील यूके के सीईओ एन. राजेश, और चीफ पीपुल ऑफिसर अतराई सान्याल शामिल हैं।
एक्जीक्यूटिव कमेटी हर महीने मीटिंग करेगी और वन टाटा स्टील के तहत काम की प्रगति की समीक्षा करेगी। इसका मुख्य उद्देश्य वर्क कल्चर को बेहतर बनाना, ज्ञान का आदान-प्रदान करना और बेस्ट प्रैक्टिसेस को प्लांट्स में लागू करना है।
ऑपरेशनल एक्सीलेंस की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
इसी दिशा में टाटा स्टील ने अपने मुनाफा और वैल्यू क्रिएशन को बढ़ाने के लिए शिखर 25 प्रोग्राम भी लॉन्च किया था। यह पहल ग्लोबल स्टील इंडस्ट्री में इबिटा मार्जिन में इंडस्ट्री लीडरशिप बनाए रखने के लिए की गई है। कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में इम्पैक्ट सेंटर के माध्यम से ऑपरेशनल एक्सीलेंस की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
प्रोडक्ट इम्पैक्ट सेंटर का संयोजक भी नियुक्त
डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर विशेष ध्यान देते हुए, कंपनी ने फ्लैट प्रोडक्ट इम्पैक्ट सेंटर का संयोजक भी नियुक्त किया है। सुश्री बिजेत्री कर, जो एसएमएलपी एलडी 2 की एरिया मैनेजर हैं, 15 जनवरी से जमशेदपुर इम्पैक्ट सेंटर को फुल-टाइम कोऑर्डिनेटर के रूप में संभालेंगी।
वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मजबूती
वह एलडी 2, एलडी 3 टीएससीआर और फ्लैट हॉट रोल्ड एवं कोल्ड रोल्ड मिल्स की देखरेख करेंगी और चीफ मैनुफैक्चरिंग अनिल कुमार पुजारी को रिपोर्ट करेंगी। टाटा स्टील की यह पहल संगठन की संगठित कार्यप्रणाली और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मजबूती दोनों को बढ़ावा देने के लिए देखी जा रही है।