Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-15

Jamshedpur News: कैरव गांधी अपहरण मामले को लेकर एसिया अध्यक्ष इंद्र अग्रवाल ने की एसएसपी से मुलाकात

Jamshedpur News: कैरव गांधी अपहरण मामले को लेकर गुरुवार को एसिया के अध्यक्ष इंद्र अग्रवाल जमशेदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पुलिस से सीधे तौर पर यह जानने की कोशिश की कि मामले में अब तक की कार्रवाई किस दिशा में आगे बढ़ रही है और जांच किस स्तर पर पहुंच चुकी है.

कैरव कब तक सकुशल अपने घर लौटेगा?
इंद्र अग्रवाल ने बातचीत के दौरान कहा कि कैरव गांधी उनके लिए सिर्फ किसी एक परिवार का सदस्य नहीं है बल्कि वह सभी के पुत्र समान है. उन्होंने कहा कि एसिया के उपाध्यक्ष देवांग गांधी के पुत्र के लापता होने से पूरा संगठन और व्यवसायिक समाज व्यथित है. सबसे बड़ा सवाल यही है कि कैरव कब तक सकुशल अपने घर लौटेगा.

पुलिस पूरे प्रयास और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है
इस पर एसएसपी पीयूष पांडेय ने भरोसा दिलाया कि पुलिस हर संभावित पहलू पर गंभीरता से काम कर रही है. उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में किसी भी तरह का जल्दबाजी भरा दावा नहीं किया जा सकता लेकिन पुलिस पूरे प्रयास और प्रतिबद्धता के साथ इस केस पर लगी हुई है. एसएसपी ने स्पष्ट किया कि वादा करना आसान है लेकिन जिम्मेदारी के साथ काम करते हुए लक्ष्य यही है कि बच्चा सुरक्षित घर लौटे.

उद्योग और व्यवसायिक जगत में भी गहरी चिंता
कैरव गांधी अपहरण मामले में एसिया अध्यक्ष की यह मुलाकात दिखाती है कि यह मामला केवल एक परिवार तक सीमित नहीं रहा है. उद्योग और व्यवसायिक जगत में भी इसे लेकर गहरी चिंता है. पुलिस प्रशासन पर अब न सिर्फ जांच को तेज करने बल्कि भरोसा कायम रखने की भी बड़ी जिम्मेदारी है. आने वाले दिन इस केस की दिशा तय करेंगे और यही तय करेगा कि जनता और व्यवसायिक वर्ग का भरोसा कितना मजबूत रह पाता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !