छुट्टी का फायदा उठाकर जेसीबी से खुदाई
पीड़ित के अनुसार, भू-माफियाओं ने सोची-समझी साजिश के तहत सरकारी छुट्टी के दिन का फायदा उठाया। जब कार्यालय बंद थे, तब मौके पर जेसीबी मशीन लगाकर जमीन की खुदाई शुरू कर दी गई और चारों ओर तारबंदी कर दी गई। आनन-फानन में पीड़ित ने 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने फिलहाल काम रुकवा दिया है।
हमले और प्रशासनिक उदासीनता का आरोप
गुलाम सरदार ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और अंचल अधिकारी को लिखित शिकायत दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित की पत्नी ने बेहद डरावना अनुभव साझा करते हुए बताया कि पूर्व में विरोध करने पर इन दबंगों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला किया था, जिसमें परिवार के सदस्य घायल हुए थे। बागबेड़ा थाने में मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
न्याय न मिलने पर आत्मदाह की धमकी
प्रशासनिक सुस्ती और माफियाओं के बढ़ते दबाव से टूट चुके परिवार ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वे सामूहिक आत्मदाह करने को मजबूर होंगे।
गंभीर सवाल
आखिर इन दबंगों को किसका संरक्षण प्राप्त है जो कानून को ठेंगे पर रख रहे हैं, शिकायत के बावजूद जिला प्रशासन और पुलिस चुप्पी क्यों साधे हुए है।