Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-14

Ramgarh Police Big Action: रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहुल दुबे गैंग के 6 गुर्गे गिरफ्तार, बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश नाकाम

Ramgarh: जिले में दहशत का पर्याय बन चुके राहुल दुबे गैंग के खिलाफ रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गिरोह के 6 शातिर अपराधियों को भारी मात्रा में हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरोह न केवल रामगढ़ बल्कि रांची के एक बड़े कारोबारी की हत्या की फिराक में था।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

रामगढ़ एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने कुजू क्षेत्र के श्याम सरोवर ढाबा के पास झाड़ियों में छापेमारी कर सभी आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने इनके पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया है, 3 पिस्तौल, 42 जिंदा कारतूस, कई मोबाइल फोन और संदिग्ध दस्तावेज।

गिरफ्तार अपराधियों का विवरण

पकड़े गए आरोपियों में स्थानीय युवकों के साथ-साथ अंतर्राज्यीय अपराधी भी शामिल हैं, नकुल कुमार चौहान, राजकुमार करमाली, मुकेश करमाली, रंजीत साव, जसपाल, सनी सिंह 

विदेश से चल रहा है क्राइम नेटवर्क

जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह का सरगना राहुल दुबे विदेश में बैठकर अपना सिंडिकेट चला रहा है। वह सोशल मीडिया और फोन के जरिए नए युवकों को ऊंचे सपने दिखाकर अपराध की दुनिया में धकेल रहा है। 5 जनवरी को कुजू में कोयला कारोबारी डब्बू सिंह के घर पर हुई अंधाधुंध फायरिंग में भी इसी गैंग का हाथ था, जिससे इलाके में भारी दहशत फैल गई थी।

रांची में मर्डर की थी प्लानिंग

गिरफ्तार अपराधी जसपाल और सनी सिंह बेहद शातिर बताए जा रहे हैं। ये दोनों रांची के एक बड़े उद्योगपति की हत्या करने की साजिश रच रहे थे, लेकिन समय रहते पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। इस गिरफ्तारी से पुलिस ने एक बड़ी वारदात को टालने में सफलता पाई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !