Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-14

Gold And Silver Prices: नए साल में भी सोना-चांदी चमके, वायदा बाजार में कीमतों में तेज उछाल

Delhi: नए साल की शुरुआत के साथ ही सोना और चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। बुधवार को वायदा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दामों में जोरदार उछाल देखा गया।


सुबह करीब 10:24 बजे एमसीएक्स पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी की कीमत लगभग 4 प्रतिशत बढ़कर 2,86,100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। इसमें करीब 14,000 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार

वहीं सोने की कीमतों में भी मजबूती देखने को मिली। फरवरी डिलीवरी वाला सोना बढ़त के साथ 1,43,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

सोना-चांदी के भाव 

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती, डॉलर में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण कीमती धातुओं के दामों में यह तेजी देखने को मिल रही है। निवेशकों की नजर आने वाले दिनों में सोना-चांदी के भाव पर टिकी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !