Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-15

Vivo V50 Elite Edition Launched: भारत में लॉन्च हुआ VIVO का Elite Edition, 50MP कैमरा, मिलेगी 6000mAh की तगड़ी बैटरी

चाइनीज टेक कंपनी Vivo ने आज अपना नया मॉडल Vivo V50 Elite Edition भारत में लॉन्च कर दिया है.

Vivo V50 Elite Edition Launched: चाइनीज टेक कंपनी Vivo ने आज भारतीय मार्केट में अपने नये मॉडल V50 Elite Edition 5g लॉन्च कर दिया है. Elite Edition V50 सीरीज का एक नया प्रीमियम अपग्रेडेड मॉडल है. लेकिन Vivo यूजर्स को Elite Edition में कैमरा और डिजाइन V50 से अलग मिलने वाला है.

बेहतर कैमरा क्वालिटी के लिए कंपनी ने Zeiss के साथ मिलकर Elite Edition के कैमरा सिस्टम को खास बनाया है. यूजर्स को इस मॉडल में 50MP के तीन कैमरे मिलेंगे. साथ ही मल्टीटास्किंग के लिए कंपनी ने V50 Elite Edition में Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट का दमदार प्रोसेसर दिया है.

V50 Elite Edition को कंपनी ने ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) और अमेजन (Amazon) पर लॉन्च किया है. कंपनी ने V50 Elite Edition को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है. जिसमें पहला 8GB+128GB, दूसरा 8GB+256GB और तीसरा वेरिएंट 12GB+512GB है. इस मॉडल के बेस वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 34,999 रुपये रखी है. दूसरे वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये तो वहीं तीसरे वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये रखी है. 

फिलहाल फिलपार्ट और अमजेन पर इस नये मॉडल का प्रीमियम वेरिएंट उपलब्ध है. जिस पर HDFC और SBI बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को 3000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट और 3000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा.

डिस्प्ले: Vivo V50 Elite Edition में 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500nitsकी पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.77inch की Ultra Slim Quad Curved AMOLED डिस्प्ले है. साथ ही स्मार्टफोन के बैक पैनल में यूजर्स को एक यूनिक 3D स्टारी नाइट स्काई डिजाइन मिलेगी. 3D स्टारी नाइट स्काई डिजाइन भारत की पहली 3D टेक्निक है..

कैमरा: Vivo V50 Elite Edition के बैक पैनल में ZESIS सपोर्ट के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. जिसमें OIS सपोर्ट वाले दो 50MP कैमरा हैं. वहीं, फ्रंट में भी सेल्फी के लिए यूजर्स को 50MP का कैमरा मिलेगा.

प्रोसेसर: Vivo V50 Elite Edition में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट का दमदार प्रोसेसर दिया है, जो Android 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर काम करेगा.

बैटरी: 90W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ Vivo V50 Elite Edition में यूजर्स को 6000mAh की तगड़ी बैटरी मिलेगी.

कलर: Vivo V50 Elite Edition में यूजर्स को तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे. जिसमें Titanium Grey, Rose Red और Starry Night का ऑप्शन मिलेगा.

इसके अलावा Vivo V50 Elite Edition में डस्ट और वाटर-रेसिस्टेंट रेटिंग IP68 और IP69 मिल सकता है. बेहतर साउन्ड क्वालिटी के Dual stereo Speaker

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !