Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-13

Ranchi News: रांची में लापता मासूमों को लेकर सियासी उबाल, पुलिस की सुस्ती के खिलाफ भाजपा ने किया एसएसपी कार्यालय का घेराव

Ranchi News: रांची के धुर्वा इलाके से 2 जनवरी को लापता हुए मासूम भाई बहन अंश और अंशिका का अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है. कई दिन बीत जाने के बावजूद बच्चों के सुरक्षित नहीं मिलने से परिजनों की बेचैनी बढ़ती जा रही है और शहर में भी चिंता का माहौल है.

भाजपा का सड़क से कार्यालय तक विरोध
मामले को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने रांची में विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा रांची महानगर और ग्रामीण पूर्वी पश्चिमी जिला इकाइयों के संयुक्त आह्वान पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता एसएसपी कार्यालय पहुंचे और घेराव किया.

पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि इतने संवेदनशील मामले में पुलिस की कार्रवाई बेहद धीमी रही है. नेताओं का कहना है कि इनाम की राशि बढ़ाने से बच्चों का पता नहीं चलेगा जब तक जमीन पर सख्त और तेज कार्रवाई नहीं की जाएगी.

सरकार और प्रशासन को घेरा
भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए. उनका कहना है कि मासूम बच्चों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है लेकिन इस मामले में गंभीरता नजर नहीं आ रही है.

आंदोलन जारी रखने का ऐलान
भाजपा ने साफ किया कि पार्टी लापता बच्चों के परिवार के साथ खड़ी है. अंश और अंशिका की सुरक्षित बरामदगी तक आंदोलन जारी रहेगा. साथ ही प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच और जल्द कार्रवाई की मांग की गई है.

रांची में लापता बच्चों का मामला अब सिर्फ कानून व्यवस्था का नहीं बल्कि राजनीतिक मुद्दा भी बनता जा रहा है. पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल और विपक्ष का सड़क पर उतरना सरकार के लिए दबाव बढ़ा रहा है. अगर जल्द ठोस नतीजा सामने नहीं आया तो यह मामला आने वाले दिनों में और बड़ा सियासी रूप ले सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !