Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-14

Jamshedpur: बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त, एसएसपी के आदेश पर चला विशेष जांच अभियान

जिले भर में संचालित बैंक शाखाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया
Jamshedpur: जिले भर में संचालित बैंक शाखाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया. एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग और सिटी एसपी कुमार शुभाशीष के नेतृत्व में सभी थाना क्षेत्रों में बैंक शाखाओं का सुरक्षा अंकेक्षण किया गया.

पुलिस अधिकारियों ने शाखाओं में सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अलार्म सिस्टम, सशस्त्र गार्ड की तैनाती, कैश वॉल्ट की सुरक्षा और आपात निकासी व्यवस्था की गहराई से जांच की. इस दौरान शाखा प्रबंधकों से सीधा संवाद कर सुरक्षा इंतज़ामों की समीक्षा की गई.

पुलिस ने बैंक प्रबंधकों को स्पष्ट रूप से कहा कि सुरक्षा में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जहां खामियां पाई गईं, वहां तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए. साथ ही यह भी कहा गया कि आवश्यकता पड़ने पर बैंक कर्मियों को सुरक्षा प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा. अधिकारियों ने कहा कि किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में तुरंत और प्रभावी कार्रवाई हो सके, इसके लिए पुलिस और बैंक प्रबंधन के बीच समन्वय बेहद जरूरी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !