Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-12

Indian Railways: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में खत्म होगा वीआईपी कल्चर, टिकटिंग होगी पूरी तरह पारदर्शी

Delhi: भारतीय रेलवे की वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में अब वीआईपी कल्चर देखने को नहीं मिलेगा। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इन ट्रेनों में टिकटिंग व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी होगी, जिससे आम यात्रियों को समान अवसर और सुविधा मिल सके।


यात्रियों को केवल कंफर्म टिकट ही जारी किया जाएगा


नई व्यवस्था के तहत वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में न तो मंत्रियों और अधिकारियों के लिए कोई विशेष कोटा होगा और न ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए पास की सुविधा दी जाएगी। यात्रियों को केवल कंफर्म टिकट ही जारी किया जाएगा, जबकि RAC की व्यवस्था पूरी तरह समाप्त रहेगी।


भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी


रेलवे का उद्देश्य इन ट्रेनों के माध्यम से सुरक्षित, सुविधाजनक और समान यात्रा अनुभव प्रदान करना है। इसके साथ ही ट्रेनों के अंदरूनी साज-सज्जा में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी और यात्रियों को देसी स्वाद का भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

रेलवे के इस फैसले को यात्रियों के हित में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे रेल यात्रा में पारदर्शिता और समानता को बढ़ावा मिलेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !