Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-12

Jharkhand News: सगाई समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के 4 युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत, पसरा मातम

Jharkhand: गढ़वा-रेहला मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बेलचंपा गांव के पास अज्ञात हाईवा की चपेट में आने से स्कॉर्पियो सवार एक ही परिवार के चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान पलामू जिले के पांडु थाना क्षेत्र अंतर्गत लवर पांडु गांव निवासी लखन पासवान के पुत्र नरेंद्र कुमार पासवान (30), शंभु पासवान के पुत्र जितेंद्र पासवान (28), विश्रामपुर थाना क्षेत्र के भंडार गांव निवासी मनोज पासवान के पुत्र बादल पासवान (20) और अशोक पासवान के पुत्र बिक्की कुमार (18) के रूप में हुई है। सभी आपस में रिश्तेदार थे।

उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार चारों युवक स्कॉर्पियो वाहन से बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव गए थे, जहां जितेंद्र पासवान की मौसेरी बहन की सगाई का कार्यक्रम था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर रात सभी घर लौट रहे थे, तभी बेलचंपा गांव के पास तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !