Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-11

Jharkhand Weather Update: झारखंड में कड़ाके की ठंड का कहर जारी, शीतलहर से अगले पांच दिन राहत नहीं

Jharkhand Weather Update: झारखंड में शनिवार को भी ठंड ने लोगों को बेहाल किया. न्यूनतम तापमान के लगातार गिरने से शीतलहर का असर तेज बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अभी अगले पांच दिनों तक कनकनी से राहत मिलने की संभावना नहीं है और सुबह शाम की ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है.

मैक्लुस्कीगंज में माइनस में पहुंचा पारा
शनिवार को ठंड का असर सबसे ज्यादा रांची जिले के मैकलुस्कीगंज में देखने को मिला, जहां न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री दर्ज किया गया. राज्य के सात जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे रहा. खूंटी में न्यूनतम पारा 1.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. इन जिलों में तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री नीचे चल रहा है.

अधिकांश जिलों में शीतलहर का प्रभाव
मेदिनीनगर, चाईबासा, गढ़वा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम समेत राज्य के अधिकांश जिलों में शीतलहर जारी है. न्यूनतम तापमान जहां औसत से काफी नीचे बना हुआ है, वहीं अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक से चार डिग्री कम दर्ज किया जा रहा है. लातेहार में अधिकतम तापमान 17.7 और न्यूनतम 8.0 डिग्री रहा.

कोहरा घटा लेकिन संताल में असर बरकरार
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में कुहासा छट रहा है. हालांकि संताल परगना प्रमंडल के जिलों में सुबह के समय कोहरा देखने को मिल रहा है. देवघर में सुबह के वक्त दृश्यता घटकर 800 मीटर तक दर्ज की गई, जिससे आवागमन पर भी असर पड़ा.

दिन में धूप, रात में बढ़ी सर्दी
शनिवार को राज्य के कई इलाकों में आंशिक बादल के बीच तेज धूप देखने को मिली. इसके कारण अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे की तुलना में करीब एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई. हालांकि रात में ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल मौसम में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं.

कांके में भी ठंड ने बढ़ाई परेशानी
कांके क्षेत्र में भी कड़ाके की ठंड दर्ज की गई. शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 2.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. हवा की गति 4.2 किलोमीटर प्रति घंटे रही, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया.

शीतलहर के बने रहने की चेतावनी
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक रमेश कुमार के अनुसार न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट के कारण आने वाले दिनों में भी शीतलहर और ठंड का असर बना रहेगा. लोगों को सुबह और रात के समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

सर्दी से राहत जल्दी नहीं मिलने वाली 
झारखंड में जारी शीतलहर ने साफ कर दिया है कि फिलहाल सर्दी से राहत जल्दी मिलने वाली नहीं है. न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट और ठंडी हवाओं के कारण जनजीवन पर असर बढ़ रहा है. ऐसे में स्वास्थ्य और रोजमर्रा की गतिविधियों को लेकर सतर्कता बेहद जरूरी हो गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !