Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-10

Ranchi News: रेलवे स्टेशन की पार्किंग में आरपीएफ का छापा, तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाला दलाल गिरफ्तार

Ranchi: आरपीएफ ने राँची रेलवे स्टेशन के पास स्थित कार पार्किंग से एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है। इसके पास से आरपीएफ ने तीन यात्री टिकट और एक मोबाइल बरामद किया है। आरपीएफ ने बताया कि दलाल को तब पकड़ा गया जब वह दो यात्रियों के लिए तत्काल टिकट निकाल कर उन्हें देने जा रहा था। 

आरोपी को रेलवे कोर्ट में पेश 

यह दो टिकट उसके पास से मौके पर ही हाथ में मिल गए थे। तलाशी लेने पर एक और टिकट बरामद हुआ है। आरपीएफ ने शनिवार को आरोपी को रेलवे कोर्ट में पेश किया है।

दाम पर बेच कर मोटा मुनाफा कमाते हैं

राँची मंडल के निर्देश पर की गई है। बताते हैं कि नौ जनवरी को आरपीएफ कर्मी सतर्क ड्यूटी कर रहे थे।। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कुछ दलाल तत्काल टिकट का धंधा करते हैं। यात्रियों के लिए टिकट निकाल कर उन्हें ऊंचे दाम पर बेच कर मोटा मुनाफा कमाते हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !