Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-10

जामताड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी, बालाजी ज्वेलर्स लूटकांड का पर्दाफाश, 4 अपराधी गिरफ्तार; हथियार और जेवर बरामद

Jamtara: जामताड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कायस्तपाड़ा चौक के समीप स्थित बालाजी ज्वेलर्स में 24 दिसंबर 2025 की संध्या करीब 6 बजे हुई लूट एवं फायरिंग की सनसनीखेज वारदात का जामताड़ा पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अपराधी अब भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले का खुलासा जामताड़ा थाना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने किया।

एसपी ने बताया कि घटना के दिन दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अपराधी हथियार के बल पर बालाजी ज्वेलर्स में घुसे थे। लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने दुकान मालिक अमन वर्मा को गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद अपराधी ज्वेलरी की लूटपाट कर बाजार में फायरिंग करते हुए फरार हो गए, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।

घटना के बाद जामताड़ा थाना कांड संख्या 137/25, दिनांक 25.12.2025 के तहत धारा 309(6) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीन विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों का संकलन और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया।

पुलिस ने अजीत यादव, हसमत अंसारी, चंदन कुमार साव और मुकेश यादव को गिरफ्तार किया। इनके पास से 7.65 एमएम बोर का देशी पिस्टल, चार जिंदा गोलियां, बिना नंबर की मोटरसाइकिलें, लूट के आभूषण और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार गिरोह का आपराधिक इतिहास देवघर जिले से जुड़ा है। फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !