Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-10

Saraikela News: सरायकेला प्रखंड की दो पंचायतों में सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने किया कंबल वितरण

Saraikela: सरायकेला प्रखंड के पठानमारा और ईटाकुदर पंचायत में सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में 50-50 लाभुकों को कंबल वितरित किए गए।

इस अवसर पर सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा निवेदिता राय, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सरायकेला और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कंबल वितरण का उद्देश्य शीतकाल के दौरान जरूरतमंद, वृद्ध, दिव्यांग और असहाय व्यक्तियों को ठंड से राहत प्रदान करना है।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने लाभुकों को ठंड के मौसम में आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त गर्म वस्त्रों का उपयोग करने, ठंड के समय अनावश्यक रूप से खुले में निकलने से बचने और स्वास्थ्य संबंधी समस्या की स्थिति में निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !