Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-10

Bokaro News: बोकारो में अपराधियों की अब खैर नहीं, सड़कों पर उतरेंगे रक्षक राइडर्स, SP ने दिखाई हरी झंडी

Bokaro: बोकारो में बढ़ती चोरी की घटना और अपराधियों का पुलिस से खत्म हो रहे खौफ को बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर अब बोकारो के शहरी इलाके में रक्षक राइडर्स रात भर इलाके की गस्त में लगे रहेंगे।


लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ रही

बोकारो पुलिस लाइन से आज रात में ड्यूटी करने वाले रक्षक राइडर्स को बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रक्षक राइडर्स को कई अधिकार भी दिए गए हैं। अगर रात में कोई भी व्यक्ति पकड़ा जाता है तो उससे पूछताछ और थाने ले जाकर उसको सुपुर्द करने का काम करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि बोकारो में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ रही है। 

अंकुश लगने का काम होगा

अपराधियों के मन में पुलिस का खौफ पैदा करने और अपराध को रोकने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि अपराध रुकेगा और अपराधी जिस तरह से बेखौफ होकर घूम रहे हैं उन पर भी अंकुश लगने का काम होगा।

उन्होंने कहा कि पेट्रोलिंग कई ऐसे जगह है जहां पहुंच नहीं पा रहे थे। ऐसे में रात भर रक्षक राइडर्स घूम-घूम कर इलाके में सुरक्षा और अपराध को रोकने का काम करेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !