Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-10

Jamhshedpur News: ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण पर पुलिस की समीक्षा बैठक, दर्ज मामलों में 10% की गिरावट

Jamshedpur News: दिनांक 10 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की अध्यक्षता में एसएसपी कार्यालय के सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में ग्रामीण क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारी उपस्थित रहे.

10 प्रतिशत अपराध कम 
बैठक के दौरान अपराध के आंकड़ों की समीक्षा की गई. तुलना में यह सामने आया कि जनवरी 2024 से दिसंबर 2024 की अवधि की तुलना में जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 के बीच दर्ज आपराधिक मामलों में लगभग 10 प्रतिशत की कमी आई है. अधिकारियों ने बताया कि यह सुधार नियमित निगरानी और समय-समय पर की गई समीक्षा का सकारात्मक परिणाम है. वर्ष 2026 में अपराध पर और अधिक प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रयास तेज करने का निर्णय लिया गया.

लंबे समय से लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन 
बैठक में लंबे समय से लंबित कांडों, वारंट और कुर्की मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए गए. इसके साथ ही पासपोर्ट सत्यापन और चरित्र प्रमाण पत्र से जुड़े मामलों की स्थिति की भी समीक्षा की गई. फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया.

इसके अलावा अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री पर लगातार छापेमारी करने, चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण और तकनीकी प्रणालियों जैसे CCTNS, ITSSO, iRAD, ICJS और JOFS के प्रभावी उपयोग को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए.

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था को और मजबूत करें, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !