Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-09

Jamshedpur News: जमशेदपुर में शीतलहर के बीच कंबल वितरण, संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने जरूरतमंद को बांटे कंबल

Jamshedpur: जमशेदपुर के परसुडीह स्थित दुर्गाबाड़ी में भीषण शीतलहर के बीच संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन सामाजिक संस्था द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 50 जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए गए।संस्थान ने उन निर्धन व्यक्तियों को लक्षित किया जो खुले आसमान के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं।


गरीब और निर्धन व्यक्तियों का सहयोग

 परसुडीह क्षेत्र के ग्वाला बस्ती, झारखंड नगर, दुर्गाबाड़ी, जैसे विभिन्न गांवों में शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए यह वितरण किया गया।कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती ने कहा कि गरीब और निर्धन व्यक्तियों का सहयोग करना महत्वपूर्ण है, विशेषकर उन लोगों का जो खुले आसमान के नीचे सोते हैं।

सदस्य उपस्थित

इस अवसर पर संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन संस्थान के संस्थापक मुनमुन चक्रवर्ती,अरुप गाँगुली, बिसोनाथ चौधरी, माया यादव, उमेश यादब, अभिसेक यादव कृष्ण सांडील सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !