Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-09

Ranchi News: राष्ट्रीय स्कूली वेटलिफ्टिंग में झारखंड के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, तीन पदक जीतकर बढ़ाया मान

Ranchi News: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के अंतर्गत भाग लेने गए झारखंड के खिलाड़ियों ने 69वीं राष्ट्रीय स्कूली वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन किया. यह प्रतियोगिता 6 से 9 जनवरी 2026 तक महाराष्ट्र के संभाजीनगर स्टेडियम स्थित क्रीड़ा संकुल में आयोजित की गई थी.


अंडर-19 आयु वर्ग में झारखंड के वेटलिफ्टर्स ने कुल तीन पदक अपने नाम किए. इनमें दो रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं, जिससे राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर गौरव प्राप्त हुआ.


बाबूलाल हेंब्रम को कांस्य पदक
60 किलोग्राम भार वर्ग में बाबूलाल हेंब्रम ने कांस्य पदक हासिल किया. उन्होंने स्नैच में 97 किलो और क्लीन एंड जर्क में 128 किलो वजन उठाय. इस तरह उनका कुल वजन 225 किलो रहा.

सूरज कुमार महतो का रजत पदक
65 किलोग्राम वर्ग में सूरज कुमार महतो ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता.उन्होंने स्नैच में 108 किलो और क्लीन एंड जर्क में 142 किलो वजन उठाकर कुल 250 किलो का प्रदर्शन किया.

रोहन कुमार ने भी जीता रजत
79 किलोग्राम भार वर्ग में रोहन कुमार ने रजत पदक प्राप्त किया. उन्होंने स्नैच में 115 किलो और क्लीन एंड जर्क में 142 किलो वजन उठाकर कुल 257 किलो का योग बनाया.

कोच और मैनेजर का योगदान, अधिकारीयों में खुशी
खिलाड़ियों की इस सफलता में कोच रंजीत मिश्रा और टीम मैनेजर कुणाल दीप की अहम भूमिका रही, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन किया.

राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों ने अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए राज्य का नाम रोशन किया है. यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और राज्य में उभरती खेल प्रतिभाओं का प्रमाण है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !