Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-08

Dhanbad News: धनबाद रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस की कार्रवाई, 95 बोतल अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Dhanbad News: धनबाद रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने ऑपरेशन सतर्क के तहत प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. जांच के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से विभिन्न ब्रांडों की कुल 95 बोतल अवैध शराब बरामद की गई है.

33.675 लीटर शराब बरामद
रेल पुलिस के अनुसार जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 33.675 लीटर है. बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 29,100 रुपये बताई जा रही है. कार्रवाई के बाद स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए हलचल का माहौल रहा.

बिहार के गया के रहने वाले हैं आरोपी
गिरफ्तार किए गए दोनों तस्करों की पहचान वशिष्ठ कुमार और जयराम कुमार यादव के रूप में हुई है. रेल पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि दोनों आरोपी बिहार के गयाजी जिले के निवासी हैं. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे बराकर से शराब लेकर गयाजी जा रहे थे. उनका इरादा वहां ऊंचे दामों पर शराब बेचने का था. रेल पुलिस के मुताबिक आरोपियों लंबे समय से इस तरीके से शराब की तस्करी कर रहे थे.

शराब छिपाने का तरीका देख हैरान हुई पुलिस
रेल पुलिस उस समय हैरान रह गई जब तस्करों के शराब छिपाने के तरीके का खुलासा हुआ. दोनों आरोपियों ने अपनी कमर के चारों ओर प्लास्टिक की मदद से दर्जनों शराब की बोतलें चिपकाकर छिपा रखी थीं ताकि किसी को शक न हो. रेल पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. बरामद शराब को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

रेल पुलिस तस्करी के खिलाफ लगातार सतर्क
धनबाद रेलवे स्टेशन पर हुई यह कार्रवाई दिखाती है कि रेल पुलिस तस्करी के खिलाफ लगातार सतर्क है. शराब तस्करों के नए नए तरीकों के बावजूद पुलिस की निगरानी से बच पाना मुश्किल होता जा रहा है. ऑपरेशन सतर्क के तहत की जा रही जांच से अवैध कारोबार पर लगाम लगाने की कोशिश साफ नजर आती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !