Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-08

Seraikela News: सरायकेला में ठंड और शीतलहर के कारण 9 और 10 जनवरी को भी स्कूल बंद

Seraikela News: भारत मौसम विज्ञान विभाग से मिले ताजा मौसम पूर्वानुमान के बाद सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अगले कुछ दिनों तक ठंड और शीतलहर के कारण तापमान में लगातार गिरावट की चेतावनी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. प्रशासन का मानना है कि मौजूदा मौसम बच्चों की सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है.

नर्सरी से बारहवीं तक पढ़ाई स्थगित
उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के आदेश पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत जिले में संचालित सभी सरकारी, अल्पसंख्यक और निजी विद्यालयों में नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक पठन पाठन का कार्य 9 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक स्थगित कर दिया गया है. इस अवधि में किसी भी कक्षा की नियमित पढ़ाई नहीं होगी.

स्कूल प्रबंधन को सख्त निर्देश
जिला प्रशासन की ओर से सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें. किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जा सकती है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है.

प्री-बोर्ड परीक्षा को लेकर छूट
यदि इस अवधि के दौरान किसी विद्यालय में प्री-बोर्ड परीक्षा निर्धारित है तो विद्यालय प्रबंधन अपने विवेक से परीक्षा संचालन पर निर्णय ले सकता है. पढ़ाई स्थगित रहेगी लेकिन परीक्षा को लेकर स्कूलों को आवश्यक छूट दी गई है.

सरकारी स्कूल शिक्षकों के लिए स्कूल खुले
सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए स्कूल खुले रहेंगे. सभी शिक्षक और कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति eVV पर दर्ज करेंगे. इसके साथ ही विद्यालय से जुड़े गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन किया जाएगा.

स्कूल बंद रखने से बच्चों को ठंड के प्रभाव से राहत
लगातार गिरते तापमान और शीतलहर की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन का यह फैसला एहतियाती कदम के रूप में देखा जा रहा है. स्कूल बंद रखने से बच्चों को ठंड के प्रभाव से राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कर प्रशासन ने यह संकेत दिया है कि प्रशासनिक और शैक्षणिक व्यवस्थाएं पूरी तरह प्रभावित नहीं होंगी. मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे की परिस्थिति के अनुसार अगला निर्णय लिया जा सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !