Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-08

Parsudih Theft: परसुडीह में कांग्रेस नेता की कपड़ा दुकान में चोरी, शटर उखाड़कर नकदी और गारमेंट्स ले उड़े चोर

Parsudih: परसुडीह थाना अंतर्गत खासमहाल इलाके में चोरों ने कांग्रेस के पश्चिमी कालीमाटी पंचायत अध्यक्ष ताहिर मलिक की कपड़ा दुकान एसके फैशन गारमेंट्स को निशाना बनाया. रात करीब 2:30 बजे चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसकर नकदी और कपड़े चुरा लिए. 


घुसकर नकदी और कपड़े चुरा लिए

अपनी पहचान छिपाने के लिए उन्होंने बगल की दुकान के सीसीटीवी कैमरे का मुंह ऊपर मोड़ दिया, जिसकी फुटेज में कैमरा हिलते हुए साफ दिख रहा है. सुबह दुकान खोलने पहुंचे ताहिर मल्लिक को ताला टूटा मिला. उन्होंने तुरंत परसुडीह थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके का मुआयना कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज जांचे. 

पुलिस अन्य सुराग तलाश रही 

दुकानदार के अनुसार चोर लगभग 30 से 40 हजार रुपये के कपड़े व कुछ नकद ले गए है. इस मामले में ताहिर मल्लिक ने थाना में लिखित शिकायत की है. कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से गुजारिश की कि चोरी का जल्द खुलासा हो तथा अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए. पुलिस अन्य सुराग तलाश रही है. 

 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !