Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-08

Jharkhand News: झारखंड में पेसा कानून में छेड़छाड़ को लेकर भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का कड़ा हमला

Ranchi: राजधानी स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार पर पंचायती उपबंध अधिनियम 1996 (पेसा कानून) में छेड़छाड़ का आरोप लगाया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता भी मौजूद रहे।


आदिवासी समुदाय को नुकसान होगा

मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार आदिवासियों की पारंपरिक रूढ़ियों और सामाजिक रीति-रिवाजों में दखल दे रही है। वे आरोप लगा रहे हैं कि सरकार उन लोगों को ग्राम सभा में शामिल कराने की साजिश रच रही है, जो परंपरागत तौर पर ग्राम सभा का हिस्सा नहीं हैं, जिससे आदिवासी समुदाय को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि इस मामले को जनता की अदालत में लेकर जाएंगे।

बाबूलाल मरांडी ने इसे बैकडोर साजिश करार दिया

उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और बताया कि साल 1996 में केंद्र में कांग्रेस सरकार थी जिसने पेसा कानून बनाया था, लेकिन झारखंड में कांग्रेस इस कानून में बदलाव का समर्थन कर रही है जो विवादास्पद है। बाबूलाल मरांडी ने इसे बैकडोर साजिश करार दिया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !