Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-08

Saraikela Crime News: कपाली ओपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरी की बाइक बरामद

Saraikela: सरायकेला के कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस को वाहन चोरी के मामलों में सफलता मिली है। कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। इस कार्रवाई को क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह पर बड़ी चोट के रूप में देखा जा रहा है।

गिरफ्तार युवक की पहचान

गिरफ्तार युवक की पहचान जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र निवासी जुनैद फिरोज (उम्र लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई है। कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि नियमित गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कपाली ओपी अंतर्गत हिम्मतनगर तैलंगी तालाब के समीप एक युवक घर में घुसकर चोरी करने का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी।

आरोपी ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया जुर्म 

सूचना पाकर कपाली ओपी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में लेकर ओपी लाया गया। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि वह अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर कपाली और आसपास के इलाकों में मोटरसाइकिल चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

दो मोटरसाइकिलें बरामद

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। वहीं, इस गिरोह में शामिल आरोपी का एक साथी फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

सक्रिय वाहन चोरों में मचा हड़कंप 

इस सफल कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरों में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और सक्रियता की सराहना की है। कपाली ओपी पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !