Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-07

Bihar Crime: बाढ़ में कई राउंड हवाई फायरिंग, ग्रामीणों ने खदेड़ा, बाइक छोड़ भागे अपराधी

Bihar: बाढ़ थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव में मंगलवार देर शाम को नशे में धुत युवकों ने क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए अंधाधुंध हवाई फायरिंग की। इलाके में अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोखे भी बरामद किए हैं। 

अपराधियों को खदेड़ दिया

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ युवक आपस में गाली-गलौज कर गांव से जा रहे थे। ग्रामीणों के विरोध करने पर बदमाशों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। लोगों ने बताया कि अपराधियों ने इस दौरान करीब 4 से 6 राउंड फायरिंग की। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर ग्रामीण अपने घरों से निकले और अपराधियों को खदेड़ दिया। 

बदमाशों की गिरफ्तारी 

बदमाश अपनी मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि ये सभी बदमाश आसपास के गांव के हैं, जो अक्सर शराब के नशे में मारपीट और हंगामा करते हैं। उनका कहना है कि थाने में आवेदन देने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है, जिससे बदमाशों का मनोबल बढ़ा हुआ है। पुलिस मौके से खोखा और बाइक जब्त कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !