Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-13

students are injured: जूनियर छात्रों में डर का माहौल,संस्थान को छोड़ जूनियर छात्र भाग रहे घर,आधा दर्जन छात्र घायल

बीआईटी सिंदरी केम्पस बना रणक्षेत्र, सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों को पीटा, समान की तोड़ फोड़,
Jharkhand झरिया: धनबाद जिले के प्रतिष्ठित सिंदरी बीआईटी सोमवार रात को रणक्षेत्र, युद्धक्षेत्र बन गया। सीनियर छात्रों ने रैगिंग को लेकर जूनियर छात्रों को जमकर पीटा गया।सीनियर छात्रों ने रैगिंग को लेकर जमकर उत्पात मचाया। केम्पस के अंदर जूनियर छात्रों को सीनियर छात्रों ने लाठी डंडे,हॉकी, ईट आदि बेहरहमी से पिटाई कर दिया। सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों के रूम होस्टल में घुसकर घुसकर पिटाई कर दी। 

कई जूनियर छात्र मजबूती से अंदर से दरवाजा को पकड़े रहा वही दूसरी ओर उपद्रव करने वाले सीनियर छात्र दरवाजे को तोड़कर अंदर आने का कोशिश करते वीडियो में देखे जा रहे है। जूनियर छात्रों के लेफटॉप, मोबाइल, बेड, फर्नीचर को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में आधा दर्जन छात्र घायल हुए है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची। लेकिन उपद्रव छात्रों को पुलिस के लिये भी संभालना मुश्किल दिखा। घटना से जूनियर छात्रों में भय डर का माहौल है।कई छात्र होस्टल को छोड़ घर भागे आये है।

वही कई छात्र जंगल मे देर रात छुपकर अपनी जान बचाया है।अब बीआइटी सिंदरी प्रबंधन अनुशासन हीनता करने वाले छात्रों पर एक्शन के मूड में है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !