Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-13

Railway GRP Recovered The Body: कोडरमा मधुपुर रेल लाइन के किनारे चैनपुर के समीप एक व्यक्ति का शव रेलवे जीआरपी ने किया बरामद

कोडरमा जिला क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा - मधुपुर रेल लाइन के किनारे चैनपुर के समीप एक व्यक्ति का शव रेलवे जीआरपी ने बरामद किया है।
Jharkhand: कोडरमा जिला क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा - मधुपुर रेल लाइन के किनारे चैनपुर के समीप एक व्यक्ति का शव रेलवे जीआरपी ने बरामद किया है।
मृतक की पहचान डोमचांच थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी मदन दास उम्र 32 वर्ष पिता रामचंद्र दास के रूप में हुई है। घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि मदन सोमवार की शाम करीब 4 बजे घर से निकले थे।
जिसके पश्चात जब वे देर रात तक घर से नहीं लौटे तो इनलोगों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी लेकिन इनका कहीं कुछ पता नहीं चला। सुबह करीब 9 बजे उन्हें मोबाइल पर सूचना मिली कि उनके पुत्र रेलवे लाइन के किनारे मृत पड़े हुए हैं। 
इधर घटना की सूचना मिलते हीं रेलवे जीआरपी घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे मे लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया। बता दे की मृतक मजदूरी का काम करता था।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !