Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-06

Seraikela News: सरायकेला में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, युवक की मौत

Seraikela News: सरायकेला थाना अंतर्गत निलमोहनपुर के समीप फौजी ढाबा के पास सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान गोमा सरदार निवासी जोजो शर्माली (36) के रूप में हुई है.

सड़क पार करते वक्त अज्ञात वाहन की चपेट आ गया
गोमा सरदार सोमवार की शाम किसी काम से अपने गांव से पैदल संजय आया हुआ था. देर रात घर लौटने के दौरान निलमोहनपुर स्थित फौजी ढाबा के समीप जब वह सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई. 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल सरायकेला पहुंचाया, जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया. मृतक अविवाहित था और दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !