Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-05

Jamshedpur News: सोनारी में पत्नी की हत्या के बाद फरार आरोपी का शव स्वर्णरेखा नदी से बरामद, आत्महत्या की आशंका

Jamshedpur News: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे उस वक्त सनसनी फैल गई जब स्वर्णरेखा नदी की बीच धार में एक अज्ञात पुरुष का शव देखा गया. शव पानी में औंधे मुंह तैरता नजर आया. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया गया.

पत्नी सलोनी मुखी की हत्या के मामले में फरार चल रहा था
शव की पहचान उमंग मुखी के रूप में की गई. उमंग मुखी वही व्यक्ति था जो कुछ दिन पहले अपनी पत्नी सलोनी मुखी की हत्या के मामले में फरार चल रहा था. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसने भोर के समय अपने ससुराल में ही पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी थी और बाद में शव को फंदे से लटका दिया था. घटना के बाद से ही वह फरार था.

पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर लगातार तनाव और विवाद चल रहा था
पुलिस को प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत हो रहा है कि हत्या के बाद आरोपी डोबो पुल पहुंचा और वहां से स्वर्णरेखा नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली. सोमवार को नदी से बरामद शव इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है. जानकारी के मुताबिक मृतक अपने ससुराल में ही घर जमाई के रूप में रह रहा था. बीते दो तीन महीनों से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर लगातार तनाव और विवाद चल रहा था. इसी पारिवारिक कलह के बीच यह दर्दनाक घटना सामने आई थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

पारिवारिक तनाव और आपसी मतभेद बना परिवार की तबाही का कारण
यह मामला घरेलू विवाद से शुरू होकर हत्या और फिर संभावित आत्महत्या तक पहुंचा नजर आता है. लगातार पारिवारिक तनाव और आपसी मतभेद किस तरह एक पूरे परिवार को तबाही की ओर ले जाते हैं यह घटना उसी की एक भयावह मिसाल है. पुलिस जांच के बाद ही यह पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा कि आरोपी ने आत्महत्या की या इसके पीछे कोई और पहलू भी छिपा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !