Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-05

IAS Kanishk Exposed GST Scam: झारखंड के लाल का कर्नाटक में कमाल, IAS कनिष्क ने किया 1464 करोड़ के बड़े जीएसटी घोटाले का पर्दाफाश

Jharkhand: झारखंड के लिए यह गर्व का विषय है कि प्रदेश के लाल कर्नाटक कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी कनिष्क ने कर्नाटक में एक बड़े आर्थिक फर्जीवाड़े का पर्दाफाश कर अपनी कार्यकुशलता और ईमानदारी की मजबूत मिसाल पेश की है।


उनकी निगरानी और नेतृत्व में कर्नाटक वाणिज्यिक कर विभाग के प्रवर्तन विंग (दक्षिण क्षेत्र) ने करीब 1464 करोड़ रुपये के अंतरराज्यीय फर्जी बिलिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

निर्माण सामग्री के नाम पर फर्जी व्यापार

यह संगठित गिरोह कर्नाटक और तमिलनाडु में सीमेंट, लोहा, इस्पात और अन्य निर्माण सामग्री के नाम पर फर्जी व्यापार दिखाकर बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी को अंजाम दे रहा था। जांच एजेंसियों के अनुसार, अब तक इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के गलत इस्तेमाल से लगभग 355 करोड़ रुपये की कर चोरी सामने आ चुकी है।

फर्जीवाड़े का खुलासा

इस फर्जीवाड़े का खुलासा पारंपरिक जांच नहीं, बल्कि उन्नत जीएसटी डेटा विश्लेषण तकनीक के जरिए हुआ। विभाग की आंतरिक गैर वास्तविक करदाता (एनजीटीपी) प्रणाली के माध्यम से संदिग्ध कंपनियों के लेनदेन, आईटीसी दावों के चक्रीय पैटर्न और असामान्य बिलिंग व्यवहार को चिह्नित किया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !