Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-05

Ranchi News: रांची में सर्वजन पेंशन योजना की जनवरी राशि खातों में पहुंची, 2,50,309 लाभुकों को मिला पेंशन

Ranchi News: रांची जिले में राज्य सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत जनवरी महीने की पेंशन राशि लाभुकों के बैंक खातों में भेज दी गई है. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर जिले के कुल 2,50,309 पेंशनधारियों को डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया गया है. इस मद में कुल 25,03,09,000 रुपये की राशि सीधे लाभुकों के खातों में ट्रांसफर की गई है. प्रत्येक लाभुक को 1,000 रुपये की पेंशन दी गई है. जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े लाभुकों को यह राशि दी गई है. 

  • मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत 1,81,617 लाभुकों को पेंशन मिली है. 
  • मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना से 47,988 लाभुकों को भुगतान किया गया है. 
  • स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के तहत 19,930 लाभुकों को पेंशन दी गई है. 
  • एचआईवी एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना में 426 लाभुक शामिल हैं. 
  • मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना के तहत 340 लाभुकों को राशि मिली है. 
  • ट्रांसजेंडर तृतीय लिंग सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत 8 लाभुकों को पेंशन का लाभ दिया गया है.

जिन लाभुकों को नहीं मिली पेंशन इस प्रकिया को अपनाएं
जिन लाभुकों को अब तक पेंशन की राशि प्राप्त नहीं हुई है उनके लिए जिला प्रशासन ने आवश्यक जानकारी साझा की है. प्रशासन के अनुसार ऐसे लाभुक अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कराएं और आधार सीडिंग की स्थिति की जांच कर लें. इसके साथ ही पेंशनधारियों से अपने संबंधित प्रखंड या अंचल कार्यालय में जाकर भौतिक सत्यापन कराने की अपील की गई है ताकि आगे भी पेंशन भुगतान में किसी प्रकार की समस्या न हो.

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का क्रियान्वयन सुचारु रूप से हो रहा
सर्वजन पेंशन योजना के तहत समय पर डीबीटी के माध्यम से भुगतान यह दर्शाता है कि जिले में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का क्रियान्वयन सुचारु रूप से हो रहा है. आंकड़ों से स्पष्ट है कि बड़ी संख्या में लाभुकों तक एक साथ राशि पहुंचाई गई है, जबकि आधार सीडिंग और सत्यापन पर जोर भविष्य में भुगतान प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और स्थिर बनाने की दिशा में संकेत देता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !