Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-05

Jharkhand News: "आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” अभियान को जनता का मिला भरी समर्थन, 12.94 लाख में से 10.26 लाख आवेदनों का हुआ समाधान

Jharkhand: झारखंड सरकार द्वारा संचालित “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” अभियान को जनता का व्यापक समर्थन मिला है। इस जनकल्याणकारी पहल के अंतर्गत कुल 12 लाख 94 हजार 915 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 10 लाख 26 हजार 004 आवेदनों का सफलतापूर्वक निस्तारण कर लिया गया है। शेष 2 लाख 68 हजार 911 आवेदन अभी प्रक्रियाधीन हैं।

कार्यक्रम के संचालन के लिए राज्यभर में 5,226 शिविरों का आयोजन किया गया।

वृद्धा पेंशन से जुड़े मामलों का सबसे अधिक समाधान

इस अभियान के दौरान सर्वाधिक आवेदन वृद्धा पेंशन योजना से संबंधित रहे। इस श्रेणी में 1,17,065 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1,00,347 मामलों का निपटारा किया जा चुका है, जबकि 16,718 आवेदन लंबित हैं।

इसके अलावा शिविरों के माध्यम से 73,007 स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र से जुड़े मामलों का भी समाधान किया गया।

विभिन्न सेवाओं के तहत आवेदन की स्थिति

नया राशन कार्ड

प्राप्त आवेदन: 71,705
निपटाए गए: 55,608
लंबित: 16,097

भूमि धारण प्रमाण पत्र

प्राप्त आवेदन: 2,587
निपटाए गए: 2,138
लंबित: 449

वृद्धा पेंशन

प्राप्त आवेदन: 1,17,065
निपटाए गए: 1,00,347
लंबित: 16,718

भूमि मापी

प्राप्त आवेदन: 1,606
निपटाए गए: 1,257
लंबित: 349

जन्म प्रमाण पत्र

प्राप्त आवेदन: 60,593
निपटाए गए: 40,360
लंबित: 20,233

मृत्यु प्रमाण पत्र

प्राप्त आवेदन: 6,389
निपटाए गए: 5,467
लंबित: 922

झारखंड राज्य सेवा गारंटी अधिनियम, 2011 से संबंधित सेवाएं

प्राप्त आवेदन: 31,801
निपटाए गए: 26,609
लंबित: 5,192

विधवा पेंशन

प्राप्त आवेदन: 5,771
निपटाए गए: 4,815
लंबित: 956

दाखिल-खारिज मामलों का निष्पादन

प्राप्त आवेदन: 6,526
निपटाए गए: 3,934
लंबित: 2,592

स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र

प्राप्त आवेदन: 77,885
निपटाए गए: 73,007
लंबित: 4,878

लोक कल्याणकारी योजनाएं

प्राप्त आवेदन: 7,47,136
निपटाए गए: 5,54,720
लंबित: 1,92,416

जाति प्रमाण पत्र

प्राप्त आवेदन: 92,486
निपटाए गए: 87,099
लंबित: 5,387

आय प्रमाण पत्र

प्राप्त आवेदन: 69,942
निपटाए गए: 67,565
लंबित: 2,377

विकलांग पेंशन

प्राप्त आवेदन: 3,423
निपटाए गए: 3,078
लंबित: 345

फैक्ट फाइल

कुल आवेदन: 12,94,915
निपटाए गए आवेदन: 10,26,004
प्रक्रियाधीन आवेदन: 2,68,911
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !